ललितपुर: कोतवाली ललितपुर पुलिस ने रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 1 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक, ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक, कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा कोतवाली ललितपुर पर पंजीकृत मामले नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया है।