शुजालपुर: चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में छात्र गंभीर घायल
बुधवार को शुजालपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। भोपाल से विदिशा जा रहे हिमांशु कुरमी और राम रईस साहू को ट्रेन का रूट बदले जाने की जानकारी नहीं थी। दोनों को लगा कि वे गलत ट्रेन में सवार हो गए हैं। इसी गफलत में शुजालपुर स्टेशन पर ट्रेन के धीमी गति से चलते समय दोनों ने उतरने का प्रयास किया। इस दौरान हिमांशु