धामपुर: कालागढ के इस्लामनगर में जंगली हाथी के घुसने से मचा हड़कंप, वन विभाग से कार्रवाई की मांग
Dhampur, Bijnor | Sep 29, 2026 मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 मिली जानकारी के मुताबिक कालागढ़ के इस्लामनगर इलाके में एक जंगली हाथी घुस आया। जिस पर हड़कंप मच गया।वहां पर एक रोडवेज बस भी खड़ी हुई थी। साथ ही एक महिला भी उसके पास से जाती हुई नजर आ रही है। वहां के स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जंगली हाथी को जंगल की ओर खदेड़े जाने की मांग की है।