“चोरी करके जेवर बेचने निकले थे आरोपी, पुलिस ने रास्ते में दबोच लिया!”
कुरई पुलिस ने ग्राम मोहगांव सड़क में सूने मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का पर्दाफाश करते हुए महाराष्ट्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर की रात परिवार के गणेश भंडारे में जाने के दौरान आरोपियों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर ली थी।
तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 4 अक्टूबर को ग्राम रिड्डी के पास नाकाबंदी कर काले रंग की एक्टिवा सवार दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹11 लाख 70 हजार कीमत के सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान: 🔹 हितेश उर्फ कालिया, उम्र 32 वर्ष, कामठी, नागपुर
🔹 बादल, उम्र 27 वर्ष, कामठी, नागपुर
पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ महाराष्ट्र के विभिन्न थानों में चोरी और मारपीट के कई मामले पहले से दर्ज हैं।
एसपी कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में कुरई पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
📍 HK News Seoni | बड़ी खबर
ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — HK News Seoni
#HKNewsSeoni #Kurai #Seoni #SeoniNews #MPPolice #CrimeNews #MadhyaPradesh #Nagpur #Crime #PoliceAction #BreakingNews SEONI Police Rajneesh Harvansh Singh Dinesh Rai Munmun