बिसौली: बिसौली कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव के पास कुत्ते से टकराई बाइक, तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर
Bisauli, Budaun | Aug 14, 2026 बिसौली कोतवाली बिसौली क्षेत्र के नागपुर गांव के पास शुक्रवार को 3 बजे करीब अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक उससे टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।।घायलों की पहचान परौली गांव निवासी नरेंद्र पुत्र नत्थू लाल, रूप सिंह पुत्र होरीलाल और दीप सिंह पुत्र रूप सिंह के रूप में हुई है।