पनागर: सरकारी जमीन पर जब्त करोड़ों की अवैध लकड़ी सड़ने को मजबूर, वन विभाग की लापरवाही बेनकाब
गौर पुलिस चौकी के ठीक पीछे पावर हाउस के पास वन विभाग द्वारा जब्त की गई पांच ट्रकों से अधिक की बेशकीमती अवैध लकड़ी इन दिनों सिस्टम की सुस्ती का सरेआम शिकार बन रही है। जब्ती की खानापूर्ति किए हफ्ता बीत जाने के बावजूद जिम्मेदार अमले ने लकड़ी को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की जहमत नहीं उठाई, जिसके चलते खुले आसमान के नीचे पड़ी यह लकड़ी धूप-बारिश में सड़ने और चोरी ह