बांधवगढ़: जिला प्रशासन की उदासीनता का शिकार रजत जयंती स्तंभ
उमरिया में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच जिला प्रशासन की उदासीनता की तस्वीर सामने आई है। जहां पूरे जिले में सजावट और साफ-सफाई कर स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां की जा रही हैं, वहीं कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास स्थित रजत जयंती स्तंभ बदहाल नजर आ रहा है। ऐतिहासिक महत्व के इस स्थल के आसपास गंदगी और अव्यवस्था का आलम है, जिससे प्रशासन की तैयारियों पर सवाल है