भीलवाड़ा: जमीनी विवाद में पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई, पुलिसकर्मी पर पैसे मांगने और समझौते का दबाव बनाने का आरोप
गांधीनगर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक युवक अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और एसपी सागर राणा के समक्ष न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने ज्ञापन सौंपकर गांधीनगर थाने में तैनात कॉन्स्टेबल कमलेश पर पैसे मांगने और मामले में समझौता करने का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।