शाहबाद: कांग्रेस की बैठकों में जुटे कार्यकर्ता, चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से लिए आवेदन
Shahbad, Baran | Oct 1, 2026 शाहाबाद व समरानियां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष हंसराज मीना, विधानसभा प्रभारी वीरेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक निर्मला सहरिया व ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में हुई। शाहाबाद में बैठक नगरकोट माताजी मंदिर परिसर, जबकि समरानियां में दुर्गा मैरिज गार्डन में आयोजित की गई। बैठकों में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।