Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
blissfulbyte
Bahu mastarni banegi ? #saasbahu #relatablevideos #funnyvideosclips
Girwa, Udaipur
| Oct 6, 2026
#saasbahu
#relatablevideos
#funnyvideosclips
MORE NEWS
Outer is baddie but inside is Radhe Radhe
Girwa, Udaipur | Oct 6, 2026
Drop location in the comment #illusion #illusionudaipur #newplacealert #udaipurlakecity
Girwa, Udaipur | Oct 6, 2026
वन्यजीव सप्ताह: सज्जनगढ़ में नेचर ट्रेल, मूक-बधिर बच्चों ने देखा गुलाब बाग बर्ड पार्क @followers @top fans News 24 Udaipur Rajasthan Forest Department #naturetrack #udaipur #viralpost #nonflower #ForestDepartment उदयपुर, 5 अक्टूबर। वन्यजीव सप्ताह-2026 के तहत वन विभाग की ओर से सोमवार को प्रकृति एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दो विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में नेचर ट्रेल आयोजित हुई, वहीं गुलाब बाग बर्ड पार्क में मूक-बधिर बच्चों के लिए निःशुल्क भ्रमण कार्यक्रम रखा गया। सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में आयोजित नेचर ट्रेल में करीब 40 प्रकृति प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। ट्रेल गौरेला व्यू प्वाइंट से शुरू होकर महाराणा प्रताप नेचर ट्रेल होते हुए बड़ी पाल पर संपन्न हुई। इस दौरान उप वन संरक्षक, वन्यजीव, उदयपुर अनुराग कुमार भटनागर ने प्रतिभागियों को सज्जनगढ़ अभयारण्य की समृद्ध जैव विविधता से रूबरू कराया। उन्होंने अभयारण्य में पाए जाने वाले पैंथर, सांभर, चीतल, जंगली सूअर, सियार सहित विभिन्न पक्षी प्रजातियों तथा अरावली के पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व की जानकारी दी। प्रतिभागियों ने प्रकृति के बीच भ्रमण करते हुए वन्यजीवों एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझा। इस अवसर पर सहायक वन संरक्षक सज्जनगढ़ सुरभि शर्मा, सहायक वन संरक्षक फुलवारी की नाल कपिल कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी सज्जनगढ़ सीताराम मीणा सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सांकेतिक भाषा में बच्चों को बताई पक्षियों की दुनिया : वन्यजीव सप्ताह के तहत दूसरे सत्र में गुलाब बाग स्थित बर्ड पार्क में मूक-बधिर विद्यालय के विशेष बच्चों के लिए निःशुल्क भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन विभाग की ओर से बच्चों को बर्ड पार्क में संरक्षित देशी-विदेशी पक्षी प्रजातियों के बारे में सांकेतिक भाषा के माध्यम से जानकारी दी गई। बच्चों को पक्षियों के संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन में पक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी बताया गया। इसके बाद बच्चों को गुलाब बाग में संचालित टॉय ट्रेन से भ्रमण करवाया गया। टॉय ट्रेन की सवारी को लेकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। उप वन संरक्षक अनुराग कुमार भटनागर ने कहा कि वन्यजीव सप्ताह का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को वन्यजीव एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना है। विशेष बच्चों को प्रकृति और वन्यजीवों से जोड़ना इसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन, विशेषकर बच्चों में प्रकृति, वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समझ और संवेदनशीलता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
Girwa, Udaipur | Oct 6, 2026
आत्मज्ञान व ध्यान शिविर में 150 से अधिक साधकों ने जाना आत्मबोध का मार्ग @followers @top fans News 24 Udaipur #udaipur #nonflower #viralpost उदयपुर। विज्ञान समिति, उदयपुर के तत्वावधान में रविवार को अशोक नगर स्थित विज्ञान समिति सभागार में “आत्मज्ञान व ध्यान - स्वयं को जानो” विषय पर विशेष एक दिवसीय आध्यात्मिक शिविर आयोजित किया गया। आशीष सिंहल ने बतलाया कि इस विशेष कार्यक्रम में 150 से अधिक साधकों ने आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुंबई से पधारे आध्यात्मिक वक्ता डॉ एच सी जैन ने चार सत्रों में आत्मज्ञान के ज्ञान मार्ग या चैतन्य को जानने के सीधे मार्ग पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि आत्मज्ञान व्यक्ति को विचारों, भावनाओं और मन से ऊपर उठकर जागरूकता के साथ जीवन जीने की दिशा देता है। उन्होंने रमण महर्षि, निसर्गदत्त महाराज, जे. कृष्णमूर्ति और ब्रह्मर्षि पत्रीजी की शिक्षाओं के संदर्भ में आत्मबोध एवं ध्यान की सरल और व्यावहारिक विधियों को समझाया। सत्र में अद्वैत ज्ञान, मन की शांति, तनाव मुक्ति, ध्यान की प्रभावी विधियों, आत्मबोध तथा दैनिक जीवन में आध्यात्मिकता के समावेश पर मार्गदर्शन दिया गया। प्रतिभागियों ने विभिन्न ध्यान अभ्यासों के माध्यम से आत्मनिरीक्षण और आंतरिक शांति का अनुभव किया। कार्यक्रम में अतिथि स्वागत स्वागत विज्ञान समिति के संस्थापक केएल कोठारी एवं समग्र संस्थापक डॉ. निहाल चंद जैन ने किया। मंच संचालन ललित जैन ने किया तथा आभार अनिल गोधा ने व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में संपत बाफना, अमित सेठिया एवं कैलाश चंद्र लखेरा आदि का विशेष योगदान रहा। news by : आशीष सिंहल, संयोजक, सनातन पाठशाला समिति, उदयपुर
Girwa, Udaipur | Oct 5, 2026
राज्य स्तरीय कार्यशाला में सतत मल-कीचड़ प्रबंधन और ग्रामीण-शहरी समन्वय पर मंथन @followers @top fans News 24 Udaipur #nonflower #udaipur #viralpost उदयपुर, 5 अक्टूबर। स्थानीय निकाय निदेशालय, राजस्थान एवं सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर में सतत मल-कीचड़ प्रबंधन, संयंत्रों की क्षमता के अनुरूप उपयोगिता, ग्रामीण-शहरी समन्वय तथा संचालन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों के अधिकारियों एवं अभियंताओं ने भाग लेकर स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया। कार्यशाला का शुभारंभ स्वच्छता अभियान के ब्रांड प्रतिनिधि के.के. गुप्ता, संयुक्त निदेशक मुरारी लाल शर्मा, अधीक्षण अभियंता नगर निगम उदयपुर लखन लाल बैरवा, डॉ. गौरव सिंह तथा सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट के निदेशक सुब्रत चक्रवर्ती सहित अन्य अधिकारियों ने किया। कार्यशाला में सत्यनारायण वर्मा ने राजस्थान में मल-कीचड़ प्रबंधन की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। वहीं संयुक्त निदेशक मुरारी लाल शर्मा एवं सहायक अभियंता डॉ. गौरव सिंह ने ग्रामीण एवं शहरी स्वच्छता अभियानों के बीच समन्वय तथा उपयोग किए गए जल के प्रबंधन की प्रदेश में वर्तमान स्थिति पर प्रस्तुतीकरण दिया। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की ओर से ज्योतिप्रसाद एवं डॉ. सुमिता सिंघल ने प्रदेश के नगरीय निकायों की क्षमता बढ़ाने तथा मल-कीचड़ प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। सलाहकार धेनु खट्टर ने मल-कीचड़ प्रबंधन के लिए प्रस्तावित क्षमता विकास कार्यशालाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा प्रतिभागियों से सुझाव प्राप्त किए। इसी क्रम में राहुल बंसीवाल, सूचना, शिक्षा एवं संचार प्रभारी, स्वच्छ भारत मिशन शहरी ने नगरीय निकाय स्तर पर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा विभिन्न नवाचारों की जानकारी साझा की। कार्यशाला में उत्तर प्रदेश एवं ओडिशा से आए विशेषज्ञों ने बिना भूमिगत मल निकासी व्यवस्था वाले क्षेत्रों में स्वच्छता प्रबंधन तथा मल-कीचड़ प्रबंधन के सफल अनुभव साझा किए। साथ ही उपचारित जल एवं जैव ठोस पदार्थों के पुनः उपयोग तथा मल-कीचड़ प्रबंधन से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं के संचालन, शासन एवं निगरानी व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में प्रदेश के 70 से अधिक नगरीय निकायों के नोडल अधिकारी एवं अभियंता शामिल हुए। प्रतिभागियों ने विभिन्न तकनीकी विषयों पर चर्चा करते हुए स्थानीय स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव भी रखे।कार्यशाला का समापन प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ। अंत में स्थानीय निकाय निदेशालय के अधिकारियों द्वारा सभी विशेषज्ञों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
Girwa, Udaipur | Oct 5, 2026
https://youtu.be/mA4उदयपुर चैप्टर का दो दिवसीय आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। फेस्टिवल में 1,500 से अधिक नागरिकों, डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया। अशोका ग्रीन्स में आयोजित मुख्य पब्लिक हेल्थ फेस्टिवल का उद्घाटन राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने किया। उन्होंने स्वयं बॉडी और हेल्थ असेसमेंट करवाकर प्रिवेंटिव हेल्थकेयर का संदेश दिया। आयोजन में करीब 50 डॉक्टरों, 50 हेल्थ इंश्योरेंस एडवाइजर्स और 20 से अधिक उद्यमियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। महिला स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए 100 से अधिक निःशुल्क मैमोग्राफी कूपन भी वितरित किए गए। फेस्टिवल का खास आकर्षण जेएचडब्ल्यू का 9वां World Record रहा। आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता, प्रिवेंटिव केयर और हेल्थकेयर ईकोसिस्टम को मजबूत करना रहा। #udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #HealthFestival #GlobalHealthWellnessFestival #HealthAndWellness #UdaipurHealth #HealthAwareness #PreventiveHealthcare #Healthcare #WellnessFestival #JustHealthAndWellness #JHW #WorldRecord #UdaipurEvents #WomenHealth #Mammography #BreastCancerAwareness #HealthCheckup #HealthCamp #RajasthanHealth #HealthcareUdaipur #UdaipurRajasthan #RajendraSinghRathore #HimmatSinghNathawat #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #UdaipurToday #UdaipurLive #HealthNewsudaipur #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog M2NUoSRc?si=-B7pfLnhwAcKtvt
Girwa, Udaipur | Oct 5, 2026
राजसमंद में आगामी पंचायतीराज चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में कराने के लिए पुलिस ने व्यापक एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। पुलिस कप्तान हेमंत कलाल के निर्देशन में जिलेभर में 69 पुलिस टीमों ने कार्रवाई की। अभियान में 229 पुलिसकर्मी शामिल रहे और 397 स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस के अनुसार कार्रवाई में वांछित अपराधियों, स्थायी वारंटियों, उद्घोषित अपराधियों और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में 7, आबकारी मामलों में 4, हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में वांछित 7 तथा स्थायी और उद्घोषित वारंटियों की श्रेणी में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में 3, अन्य मामलों में 24 और निरोधात्मक कार्रवाई के तहत 54 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थानों में 9 प्रकरण भी दर्ज किए गए। राजसमंद पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है। #RajsamandPolice #RajsamandNews #HemantKalal #RajasthanPolice #RajasthanNews #PoliceAction #AreaDomination #PanchayatElection #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #PalPalNews#udaipur #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies #jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews Contact email id - palpalrajasthan8@gmail.com
Girwa, Udaipur | Oct 5, 2026
राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव 2026 के परिणाम घोषित होते ही उदयपुर की युवा कांग्रेस की राजनीति में हर्षवर्धन सिंह केलावत और रौनक गर्ग का दबदबा एक बार फिर सामने आया है। दोनों नेताओं ने लगातार दूसरी बार अपने-अपने संगठनात्मक क्षेत्रों में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उदयपुर शहर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद पर हर्षवर्धन सिंह केलावत ने 1864 वोट हासिल कर मोहम्मद फरहान सिपाही और अविनाश कुमावत को शिकस्त दी। केलावत पहले भी शहर यूथ कांग्रेस की कमान संभाल चुके हैं और वर्तमान में नगर निगम पार्षद हैं। हालिया निगम चुनाव में उन्होंने वार्ड 2 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थी। केलावत के पैनल का भी चुनाव में प्रदर्शन मजबूत रहा। अजीत कुशवाह ने ए ब्लॉक और विकास शर्मा ने बी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। वहीं उदयपुर देहात यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रौनक गर्ग ने 22,731 वोट हासिल कर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने यशवंत चौधरी और कुशलेश चौधरी को हराया। रौनक गर्ग पूर्व में NSUI प्रदेश महासचिव, सुखाड़िया विश्वविद्यालय कॉमर्स कॉलेज अध्यक्ष और मावली विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनकी पत्नी श्रेया रौनक हाल ही में फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका की उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। यूथ कांग्रेस के इन नतीजों के बाद उदयपुर की युवा कांग्रेस में केलावत-गर्ग की संगठनात्मक पकड़ को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। #Udaipur #UdaipurNews #YouthCongress #RajasthanYouthCongress #Congress #RajasthanCongress #UdaipurCongress #HarshvardhanKelawat #RaunakGarg #KelawatGarg #YouthCongressElection #ElectionResult #UdaipurPolitics #RajasthanPolitics #CongressNews #YouthCongressResult #UdaipurCity #UdaipurDehat #PoliticalNews #RajasthanNews #CongressYouthWing #UdaipurLatestNews #UdaipurBreakingNews #YouthPolitics #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #PalPalNews #CongressRajasthan #UdaipurLive #RajasthanPoliticalNews
Girwa, Udaipur | Oct 5, 2026