अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित सियान सेवा महाकुंभ में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने वरिष्ठजनों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु के 1,810 वरिष्ठजनों को देशभर में निःशुल्क यात्रा के लिए बस पास प्रदान किए गए। साथ ही व्हीलचेयर वितरित कर वरिष्ठजनों के जीवन को अधिक सुगम बनाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में सांसद, विधायक, निगम, मंडल के अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
#सेवा_संकल्प_अभियान_रायपुर #अंतर्राष्ट्रीय_वृद्धजन_दिवस #सियान_सेवा_महाकुंभ #SevaSankalpAbhiyan #Raipur
@vishnudeosai @laxmirajwadeofficial @chhattisgarhcmo