सेवा संकल्प अभियान के तहत #जल_जन_सेवा_संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत बटार में जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण एवं जल के महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने जल की एक-एक बूंद को सहेजने और जल स्रोतों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों को पानी की अनावश्यक बर्बादी रोकने, नल-जल व्यवस्था का समुचित उपयोग और पेयजल स्रोतों को स्वच्छ रखने की जानकारी दी गई।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #JanBhagidari #janseva