रांची एयरपोर्ट पर भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारियों का भव्य स्वागत
#रांची: भाजपा के नव नियुक्त झारखंड प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल और सह-प्रभारी सौरभ सिंह एवं निवेदिता सिंह सोमवार को रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तीनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया।
झारखंडी परंपरा के अनुसार ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक नृत्य, फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ नेताओं का अभिनंदन किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर भाजपा कार्यकर्ताओं के जयघोष से गूंज उठा। नए संगठनात्मक नेतृत्व को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#Jharkhand #Ranchi #JharkhandNews #RanchiNews #BJP #BJPJharkhand #JharkhandBJP #GajendraSinghPatel #SaurabhSingh #NiveditaSingh #AdityaSahu #SanjaySeth #ArjunMunda #RanchiAirport #BJPNews #JharkhandPolitics #PoliticalNews #JharkhandPoliticsNews #BreakingNews #LatestNews #TrendingNews #ViralNews #NewsUpdate #JharkhandUpdates #LoktantraBharat #झारखंड #रांची #भाजपा #झारखंडभाजपा #झारखंड_न्यूज