बांके बाज़ार: बांके बाजार में निजी नर्सिंग होम पर उठे सवाल, जांच की मांग
बांके बाजार प्रखंड क्षेत्र में संचालित कई निजी नर्सिंग होम को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ निजी नर्सिंग होम में आवश्यक नियमों और मानकों की जांच के बिना मरीजों का इलाज और ऑपरेशन किया जा रहा है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।