गाज़ीपुर: गाजीपुर जंक्शन पर सफाई कर्मियों का हेल्थ चेकअप, 50 से ज्यादा कर्मचारियों की जांच, डॉक्टरों ने दिया उपचार
गाजीपुर में रेलवे ने यात्रियों के साथ-साथ स्टेशन की स्वच्छता व्यवस्था संभालने वाले संविदा सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य को लेकर भी बड़ा कदम उठाया है। स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत गाजीपुर जंक्शन के वीआईपी कक्ष में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल चिकित्सालय की ओर से लगाए गए इस शिविर में 50 से ज्यादा संविदा सफाई कर्मियो...