गुण्डरदेही: गुण्डरदेही और बालोद के विधायक पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, थाने में की गई शिकायत
गुण्डरदेही विधायक कुँवर सिंह निषाद एवं बालोद विधायक संगीता सिन्हा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने थाना गुण्डरदेही में लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, मुकेश देशमुख निवासी ग्राम जगन्नाथपुर-सांकरा द्वारा अपने इंस्टाग्राम आईडी से दोनों विधायकों के संबंध में कथित तौर पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर इस तरह की टिप्पणी से जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल करने का प्रयास