काको: नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में 'इंजन' पॉक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार
Kako, Jehanabad | Sep 30, 2026 काको थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए काको महादलित टोला से पोक्सो एक्ट के आरोपी इंजन मांझी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ करीब दो सप्ताह पूर्व पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।