बाढ़ में बहकर आई शराब की बोतलें, पकड़ने उमड़ी लोगों की भीड़
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र में महानदी की बाढ़ के बीच एक अलग ही नजारा देखने को मिला। नारी क्षेत्र स्थित देशी शराब दुकान बाढ़ के पानी की चपेट में आने के बाद वहां रखी कुछ शराब की बोतलें पानी में बह गईं। महानदी पर बने पुल के आसपास मौजूद लोगों की नजर जब पानी में तैरती बोतलों पर पड़ी तो उन्हें पकड़ने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
वायरल वीडियो में कुछ लोग तेज बहाव के बीच पुल से बांस और रस्सी के सहारे बोतलों को अपनी ओर खींचते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने जाल डालकर बोतलें निकालने का प्रयास किया। नदी में तेज बहाव होने के बावजूद इस तरह लोगों का पानी के करीब पहुंचना हादसे का कारण बन सकता था।
#DhamtariNews #KurudNews #MahanadiFlood #ChhattisgarhNews #FloodNews