झालरापाटन: झालावाड़ अस्पताल में 17 साल की लड़की को भर्ती करने में लापरवाही, 2 घंटे तक भटकते रहे परिजन
झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में गुरुवार देर शाम इलाज में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां गंभीर हालत में उपचार के लिए आई एक किशोरी को चिकित्सा इधर से उधर चक्कर लगवाते रहे। जिससे नाराज होकर परिजनों ने अस्पताल के सामने जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की, बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद किशोरी को अस्पताल में भर्ती किया गया।