डंडा: तहले नदी में आई बाढ़ से सैकड़ों एकड़ फसल डूबी, किसानों की बढ़ी चिंता
Danda, Garhwa | Aug 14, 2026 गढ़वा जिले में गुरुवार की रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद तहले नदी में आई बाढ़ से डंडा प्रखंड के गढ़ौटा गांव में नदी किनारे सैकड़ों एकड़ खेत में लगी फसल डूब गई है। खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान के साथ-साथ अरहर और तिल की फसल भी बाढ़ के पानी में डूबी हुई है। किसानों के अनुसार अरहर और तिल की फसल को काफी नुकसान हो चुका है, जबकि धान की फसल