रायपुर में जुआ फड़ पर पुलिस का शिकंजा, 14 जुआरी गिरफ्तार, 72,300 नगद बरामद
रायपुर। दीपक कॉलोनी में ताश पत्ती पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 14 लोगों के खिलाफ न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, 29 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि बंटी किराना स्टोर के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सभी 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मौके से कुल ₹72,300 नगद और 52 ताश पत्ती बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण जुमनानी, योगेश साहू, उत्तम हरिपाल, लक्ष्मीकांत वर्मा, सुनील टंडन, विकास महानंद, धनेश्वर साहू, मुकेश नरवानी, सौरभ जुमनानी, कमल रूपरेला, हरीश बेलानी उर्फ गोलू, रूपेश वर्मा, पवन कस्तूरिया उर्फ बब्बू और संकेत टांडी के रूप में हुई है।
पुलिस ने सभी के खिलाफ थाना न्यू राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 347/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(
Chhattisgarh, India | Oct 1, 2026