गिरिडीह: तेलोडीह में डिजिटल लाइब्रेरी का किया गया शुभारंभ, पचंबा थाना प्रभारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
तेलोडीह पंचायत में रविवार को 1 बजे डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। डिजिटल लाइब्रेरी का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि पचंबा थाना प्रभारी श्री राजीव कुमार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के उपरांत स्थानीय मुखिया शब्बीर आलम ने थाना प्रभारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।