बिरगांव में सावन के आखिरी सोमवार पर भव्य बोल बम कांवड़ यात्रा का आयोजन हुआ। पार्षद डिकेन सिन्हा के नेतृत्व में निकली इस छठवीं कांवड़ यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय रहा।
कांवड़ यात्रा बिरगांव से होते हुए व्यास तालाब पहुंची, जहां प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। इसके बाद श्रद्धालु बंजारी धाम स्थित बंजारेस्वर बाबा मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित किया।
यात्रा के समापन पर पार्षद डिकेन सिन्हा द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
#Birgaon #KanwarYatra #BolBam #SawanSomwar #BanjariDham Mahadev HarHarMahadev KanwarYatra2026 BirgaonNews Raipur Chhattisgarh Sawan ShivBhakti News22Bharat