खंडवा: नर्मदा में डुबकी लगा रहे श्रद्धालुओं के सामान पर हाथ साफ कर रहे गैंग के 10 आरोपी गिरफ्तार
खंडवा। मांधाता थाना पुलिस ने ओंकारेश्वर के नर्मदा घाटों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक कथित अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 45 हजार रुपये नकद सहित करीब 1 लाख 2 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है।