बिसौली: दौलतपुर गोटिया के पास एक रिसॉर्ट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
Bisauli, Budaun | Aug 15, 2026 दौलतपुर गोटिया गांव में स्थित संजय गुप्ता के रिसॉर्ट में शुक्रवार रात लगभग 11:00 करीब अचानक भीषण आग लग गई। रिसॉर्ट परिसर में संजय गुप्ता ने अपने रहने के लिए एक घर बनवा रखा था। इसी घर में अचानक आग लगने से कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की तेज लपटें उठती देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।