बेनीपुर: दरभंगा में बाइक की डिक्की से 5 लाख रुपये चोरी, पूरी रकम बरामद
दरभंगा के नमती गांव में बाइक की डिक्की से 5 लाख रुपये चोरी का मामला सामने आया। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर उसके घर से चोरी की पूरी रकम बरामद की। आरोपी अभी फरार है, जांच जारी है।