सूरज से रोशनी भी, रोजगार भी
महासमुन्द के ग्राम झलप में पीएम सूर्य घर योजना को नई रफ्तार मिल रही है। जिला पंचायत की CEO सुश्री अनुपमा आनंद ने गांव पहुंचकर योजना की प्रगति का निरीक्षण किया और सोलर दीदी काजल साहू के कार्य को देखा।
प्रशिक्षण प्राप्त कर काजल ने अपने घर पर 2 किलोवॉट का सोलर पैनल स्थापित किया है और अब वेंडर के रूप में लोगों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का काम कर रही हैं।
साथ ही बिहान के तहत महिला स्व-सहायता समूहों की आजीविका गतिविधियों और स्व-निर्मित उत्पादों का भी अवलोकन किया गया।
#bihan #pmsuryaghar #chhattisgarh #mahasmund
13 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Aug 14, 2026