बांके बाज़ार: 9 महीने में ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क हुई खराब, कई जगह धंसी
आमस प्रखंड के कलवान गांव से बालासोत जाने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सड़क निर्माण के महज नौ महीने बाद ही कई जगहों पर खराब होने लगी है। सड़क कई स्थानों पर टूटने और धंसने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया किस्म की सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण