पिपरिया: मोहनपुर गांव में हत्या मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा
पिपरिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में 2 जनवरी को 18 वर्षीय पीयूष कुमार उर्फ रामरचा की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने नौ माह बाद दो अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. शुक्रवार अपराह्न 3:30 बजे पिपरिया थाना से कोर्ट भेजा गया.थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने बताया कि गिरफ्तार ब्रजेश कुमार उर्फ सुपारी (मृतक का चाचा) और सुबीन कुमार मोहनपुर निवासी हैं