रामानुजगंज: करोड़ों के कथित घोटाले में सिर्फ तबादले पर उठे सवाल
रामानुजगंज मंगलवार शिक्षा विभाग में करोड़ों रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर शासन-प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि जांच में डीएमएफ, सफाई सामग्री, अध्ययन सामग्री, साइकिल वितरण और फर्नीचर खरीदी में वित्तीय नियमों की अनदेखी सामने आने के बावजूद तत्कालीन प्रभारी डीईओ मनीराम यादव पर निलंबन या एफआईआर की कार्रवाई नहीं की गई सुर्खियों में