जांजगीर: स्वतंत्रता दिवस समारोह में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हरदी का जलवा, सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिला प्रथम स्थान
जांजगीर चांपा। स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह में परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हरदी ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।