धरहरा: दशरथी गांव में कुत्ते को डंडे से भगाने पर विवाद, दो पक्षों में मारपीट से पांच घायल
धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथी गांव में कुत्ते को डंडे से मारने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के विशाल कुमार, पप्पू बिंद, रीता देवी और विकास कुमार तथा दूसरे पक्ष की मोना देवी शामिल हैं।