बरेली: बरेली की बहगुल नदी का कहर, कटान में किसानों की कई बीघा जमीन और फसलें नदी में समाईं, मुआवजे की मांग
बरेली के बहेड़ी तहसील के ग्राम पंचायत भैरपुरा में बहगुल नदी के बढ़ते जलस्तर से कटान तेज हो गया है। नदी किनारे किसानों के कई बीघा खेत कटकर नदी में समा रहे हैं, जिससे खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। कुछ गरीब परिवारों के मकान भी कटान की चपेट में आने से संकट बढ़ गया है। मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिला अध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी के नेतृत्व में किसान