वाड्रफनगर: विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के मामले में सुनवाई में देरी पर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे समाज के प्रतिनिधि
वाड्रफनगर शुक्रवार प्रतापपुर विधानसभा की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रही सुनवाई में विलंब के बीच समाज प्रतिनिधि पहुंचे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने मामले में शीघ्र सुनवाई की मांग रखी। मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि उन्हें जल्द ही सुनवाई किए जाने का आश्वासन मिला है।