अवंतिपुर बड़ोदिया: हाथ छोड़कर वाहन चलाना गलती थी, आगे ऐसी गलती नहीं करूंगा: विधायक चंद्रवंशी
क्षेत्र के विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने हाथ छोड़कर वाहन चलाने से जुड़े मामले पर सफाई देते हुए इसे अपनी गलती बताया है। उन्होंने कहा कि हाथ छोड़कर गाड़ी चलाना उनका कोई स्टंट नहीं था। जोश में उनसे यह गलती हो गई, जिसका उन्हें खेद है। विधायक चंद्रवंशी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय किसी को भी इस तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने कहा