खंडवा नगर: 53 की उम्र में देशभक्ति का गजब जुनून! 4 दिन दुकान बंद कर सड़क पर उतरते हैं जहीर, गानों पर डांस और खतरनाक करतब
खंडवा की धरती हमेशा से अपनी परंपरा, संस्कृति और यहां के लोगों के अलग-अलग हुनर के लिए पहचानी जाती रही है। इसी शहर में एक ऐसे शख्स हैं, जो दिनभर साइकिल सुधारकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, लेकिन राष्ट्रीय पर्व आते ही उनका अलग ही रूप देखने को मिलता है। देशभक्ति के गाने बजते ही वे सड़क पर उतर जाते हैं और डांस के साथ ऐसे-ऐसे करतब दिखाते हैं कि देखने वाले भी