अनूपपुर: जिला मुख्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रीय गीत के सम्मान का संदेश दिया
दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अनादर के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) अनूपपुर द्वारा कैंडल मार्च एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान युवाओं ने राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान की बात कही। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की राष्ट्रगीत है ।