रामगढ़ में अमरसिंह ब्रांच किसान संघर्ष समिति की नहरों में पूरा पानी, पानी चोरी पर रोक, अनाधिकृत मोघों को ठीक कराने व नहर सफाई की मांग को लेकर निकली पैदल यात्रा का समापन हुआ। 1 अगस्त से शुरू यात्रा के बाद किसानों ने 1 सितंबर तक सफाई नहीं होने पर धरने की चेतावनी दी।