Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

फॉरेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का दशम द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ सम्पन्न पंकज मैंदोलिया बने प्रांतीय उपाध्यक्ष #रामनगर_हैडलाइन - फॉरेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन उत्तराखंड का दशम द्विवार्षिक अधिवेशन आज अग्रवाल धर्मशाला देहरादून में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है, अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) उत्तराखंड आर के मिश्र उपस्थित रहे, कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष मिनिस्ट्रियल आफ (H&H) उत्तराखंड मुकेश बहुगुणा, प्रांतीय महामंत्री राकेश रावत, जनपद अध्यक्ष देहरादून मुकेश ध्यानी एवं जनपदीय महामंत्री देहरादून ने प्रतिभाग किया, अधिवेशन में जनपद अध्यक्ष एवं महामंत्री का चुनाव आब्जर्वर नामित कर संपन्न कराया गया, उनकी देखरेख में निम्न प्रकार प्रांतीय कार्यकारिणी निर्विरोध गठित हुई, जिसमे संदीप सिंह रावत प्रांतीय अध्यक्ष, पंकज मैंदोलिया प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संदीप नेगी प्रांतीय महामंत्री, मंजू खनसली उपाध्यक्ष, भुवन सिंह राणा उपाध्यक्ष, अमित सिंह चौहान प्रांतीय कोषाध्यक्ष, चन्दन सिंह बिष्ट सम्प्रेक्षक अधिवेशन में प्रांतीय पूर्व अध्यक्ष, महामंत्री, जनपद अध्यक्ष, देहरादून जनपद महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं प्रदेश के विभिन्न कार्मिकों के सदस्यों ने भाग लिया। नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज मैंदोलिया ने कहा कि वन विभाग के मिनिस्ट्रियल संवर्ग की पदोन्नति, वेतन विसंगति और अन्य लंबित समस्याओं को प्राथमिकता से शासन के समक्ष रखा जाएगा, उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों का आभार जताया।अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों कार्मिकों ने प्रतिभाग किया है। #रामनगर_हैडलाइन #फॉरेस्टमिनिस्ट्रियलएसोसिएशनउत्तराखंड #Forest #रामनगर #Pankajmandoliya #newsviral #highlightseveryone #followerseveryone

Ramnagar, Nainital | Jun 27, 2026

MORE NEWS