दिनारा: दिनारा के जोगिया कांड के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाई, धारा 163 लागू; बिना अनुमति जुटान पर FIR
Dinara, Rohtas | Aug 15, 2026 दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में मजदूर चंदेश्वर चौधरी की हत्या के बाद तनाव को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। बिक्रमगंज अनुमंडल प्रशासन ने 16 अगस्त से बीएनएसएस की धारा 163 लागू करने का निर्णय लिया है। यह आदेश स्थिति सामान्य होने तक प्रभावी रहेगा।