सतना जिले की उचेहरा तहसील स्थित बंधन पैलेस में एक दिवसीय विशाल सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एलईडी टीवी के माध्यम से संत रामपाल जी महाराज के प्रवचन श्रद्धालुओं को सुनाए गए। सत्संग में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक वातावरण बना रहा।