हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल ने जमानत के बाद कहा- पुलिस ने गुंडागर्दी का किया तांडव, पार्षदों के किडनैपिंग की कोशिश
हनुमानगढ़ विधायक गणेश राज बंसल की जमानत होने के बाद विधायक गणेशराज बंसल ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने सरकार की शय पर शहर में गुंडागर्दी का तांडव किया। उन्होंने कहा कि बीकानेर जाने के दौरान उन्हें बीच रास्ते ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके जीते हुए पार्षदों के किडनैपिंग की भी कोशिश की गई थी।