लक्ष्मीपुर: मड़ैया पंचायत में मुखिया शांति देवी ने किया झंडोत्तोलन
लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत मड़ैया पंचायत में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को 9 बजे मुखिया शांति देवी ने झंडोत्तोलन किया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने पंचायत के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।