झांसी: झांसी में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने दो चार पहिया वाहनों को मारी टक्कर, 7 लोग घायल, ट्रक चालक फरार
Jhansi, Jhansi | Aug 9, 2026 झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र स्थित डेली ब्रिज के पास शनिवार रात को एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो चार पहिया वाहनों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहनों में सवार कुल 7 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज गति से जा रहा था, तभी उसने नियंत्रण खो दिया।