श्री अग्रवाल सभा हल्द्वानी की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा और जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए रामपुर रोड स्थित अतिथि रेस्टोरेंट में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। सभा के अध्यक्ष असीम सिंघल ने बताया कि 15 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जबकि 17 अक्टूबर को जयंती महोत्सव का आयोजन होगा। शोभायात्रा संयोजक आशुतोष अग्रवाल के अनुसार, 15 अक्टूबर को शाम 4 बजे शोभायात्रा बरेली रोड स्थित लक्ष्मी शिशु मंदिर से शुरू होकर बाजार क्षेत्र से गुजरते हुए रेलवे बाजार में संपन्न होगी। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन का डोला, शिव तांडव और अघोरी झांकी सहित कई आकर्षक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। वहीं, 17 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे मंडी बाईपास रोड स्थित परिणय वाटिका बैंक्विट हॉल में जयंती महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें बच्चों की चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, नृत्य प्रस्तुतियां तथा प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम होंगे। आयोजकों के अनुसार, महोत्सव में करीब 700 अग्रवाल परिवारों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभा के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी विपुल अग्रवाल ने पत्रकारों और छायाकारों का आभार व्यक्त किया।
#Haldwani #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #MaharajaAgrasen #AgrasenJayanti #AgrasenJayanti2026 #AgrawalSabha #AgrawalSamaj #AgarwalCommunity #ShobhaYatra #ReligiousFestival #CulturalFestival #ShivTandav #Jhanki #IndianCulture #CommunityCelebration #HaldwaniEvents #HaldwaniFestival #BareillyRoad #RailwayBazar #ParinayVatika #DrawingCompetition #DancePerformance #TalentAward #FestivalNews #LocalNews #BreakingNews #HindiNews #NewsReels #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews