गभाना: पिसावा पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना प्रभारी पिसावा रेखा गोस्वामी ने बताया कि रकराना में मंगलवार रात्रि में पड़ौस में पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने के दौरान आरोपी राकेश ने जुगेंद्र पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में पीड़ित की पत्नी की ओर से बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया।