Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
usr09575050
कुल्लू जिला के निरमंड उपमंडल में निरमंड से जाओं सड़क भारी भूस्खलन से सड़क अबरुद्ध . . #manalinews #kullumanlinews #kullu
Kullu, Kullu
| Aug 31, 2026
#manalinews
#kullumanlinews
#kullu
MORE NEWS
🚨 जाओ रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त 🚨 ⚠️ कृपया इस रास्ते से सफर न करें। 🙏 अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। सतर्क रहें • सुरक्षित रहें 🙏
Kullu, Kullu | Aug 31, 2026
शिमला में हुई भाजपा विधायक दल की विस्तृत मंथन बैठक, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने विधायकों से की चर्चा
Kullu, Kullu | Aug 31, 2026
दिशा की बैठक की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा Kullu Times जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की तैयारियों को लेकर सोमवार को बहुउद्देश्यीय भवन कुल्लू के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर ने की। एडीएम ने बताया कि 7 सितंबर को बहुउद्देशीय भवन के सभागार में सांसद मंडी संसदीय क्षेत्र, कंगना रणौत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में जिला में केंद्र प्रायोजित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा की बैठक के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने तथा योजनाओं की प्रगति से संबंधित अद्यतन जानकारी एवं आंकड़े तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए तथा इनके क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। बैठक में जिला के सभी अधिकारियों ने भाग लिया।
Kullu, Kullu | Aug 31, 2026
नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू एडीएम सुरजीत सिंह राठौर ने किया शुभारंभ Kullu Times विकास खंड भुंतर की पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों उप-प्रधानों एवं वार्ड सदस्यों के लिए प्रशिक्षण जिला परिषद भवन कुल्लू में आरम्भ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर ने किया। एडीएम ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी और कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था की कार्यप्रणाली के साथ-साथ उनकी भूमिकाओं, अधिकारों एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है, ताकि वे पंचायतों का प्रभावी एवं बेहतर संचालन कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को उनके संवैधानिक, विधिक, सामाजिक एवं नैतिक उत्तरदायित्वों तथा अधिकारों से अवगत करवाया गया। साथ ही स्थानीय स्वशासन की महत्वपूर्ण इकाई के रूप में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका एवं महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्रतिनिधियों को ग्राम पंचायत के प्रशासनिक कार्यों की जानकारी देते हुए प्रधान, उप-प्रधान, वार्ड सदस्यों तथा पंचायत सचिव की भूमिकाओं एवं दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण में पंचायत स्तर पर कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, समन्वय एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित करने की प्रक्रिया, एजेंडा तैयार करना, बैठक की कार्यवाही लिखना, कोरम, आय-व्यय के खातों की प्रस्तुति तथा ऑडिट रिपोर्ट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा ग्राम सभा, महिला ग्राम सभा एवं उप ग्राम सभा की भूमिका, सदस्यता, शक्तियों तथा बैठकों के आयोजन की प्रक्रिया पर भी जानकारी साझा की गई।प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायतों के संचालन से जुड़े नियमों एवं प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे प्रतिनिधियों को अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने में सहायता मिलेगी तथा ग्रामीण स्तर पर विकास कार्यों में लोगों की भागीदारी और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।
Kullu, Kullu | Aug 31, 2026
मणिमहेश में मणि की साक्षात दर्शन 🙏....
Kullu, Kullu | Aug 31, 2026
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू जी आज I.G.M.C लाहौल स्पीति की MLA अनुराधा जी से मिले और उनका हाल-चाल जाना
Kullu, Kullu | Aug 31, 2026
रोटरी क्लब कुल्लू ने कुल्लू महाविद्यालय के रोवर्स व रेंजर्स संग चलाया सफाई अभियान रोटरी क्लब कुल्लू ने राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की रोवर्स व रेंजर्स इकाई के साथ बिजली महादेव मंदिर प्रांगण व इसके साथ सटे जंगलों में दो दिवसीय सफाई अभियान चलाया l इस सफाई अभियान को नवनियुक्त नगर परिषद अध्यक्ष आशा ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर 29 अगस्त को सुबह 8 बजे रवाना किया l इस सफाई अभियान में कुल्लू महाविद्यालय के प्रिंसिपल एवं ग्रुप लीडर डॉ राकेश राणा के निर्देशन एवं प्रो0 ज्योति चरन के नेतृत्व में तकरीबन 40 रोवर्स व रेंजर्स व कुल्लू रोटरी क्लब के 10 रोटेरियंस ने भाग लिया l रोटरी क्लब कुल्लू के अध्यक्ष रोटेरियन राजीव सिंह ने कहा कि पिछले पाँच वर्षों से रोटरी क्लब कुल्लू रेंजर्स व रोवर्स के साथ मिलकर इस सफ़ाई अभियान के अंतर्गत कार्य कर रहा है l सावन महीने के बाद मंदिर प्रांगण व इसके साथ लगते क्षेत्रों में काफ़ी मात्रl में कूड़ा कचरा इकट्ठा होता है l उन्होंने रोवर स्काउट लीडर प्रोफेसर ज्योति चरण व उनकी रोवर्स एवं रेंजर्स यूनिट का इस पुनीत कार्य के लिए विशेष रूप से आभार प्रकट किया l उन्होंने नगर परिषद की अध्यक्ष आशा ठाकुर ,उपाध्यक्ष शालिनी राय भारद्वाज व सेनेटरी विभाग के अधिकारी प्रकाश का भी धन्यवाद किया जिन्होंने इस अभियान में अपना विशेष रूप से सहयोग किया व बिजली महादेव से लाए गए तकरीबन ढेड़ से दो क्विंटल प्लास्टिक,बॉटल्स व अन्य प्लास्टिक के कूड़े को लिया व उसे उचित स्थान (नगर परिषद )में निराकरण के लिये भिजवाया l इस पुण्य कार्य में असिस्टेंट गवर्नर रोटरी क्लब हिमाचल जोन रोटेरियन अंशुल पराशर,रोटरी क्लब की पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन पूजा मलिक,सीनियर रोटेरियन वी०के ० कपूर,क्लब के महासचिव रोटेरियन आकाश बांगा ,रोटेरियन गगन मल्होत्रा रोटेरियन शशि किरण, रोटेरियन नंदिनी पाराशर ,रोटेरियन अंजू हाजरी,रोटेरियन डाक्टर क्षितिज शर्मा,बिजली महादेव में सेवा देने वाले मनोज शर्मा (पाली),चंसारी से पंडित ओम प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे व इस पुण्य कार्य में अपना भरपूर सहयोग दिया l रोटरी क्लब कुल्लू, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की रोवर्स एवं रेंजर्स यूनिट तथा बिजली महादेव मंदिर कमेटी ने संयुक्त रूप से सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से विशेष अपील की है कि बिजली महादेव आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का स्वागत है, लेकिन इसके साथ ही वह इस पवित्र स्थल की स्वच्छता, पर्यावरण और धार्मिक मर्यादा का विशेष ध्यान रखें। श्रद्धालु अपने साथ लाए प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को इधर-उधर न फेंकें, बल्कि उसे वापस उचित स्थान तक ले जाएं अथवा निर्धारित कूड़ेदान में डालें। साथ ही मंदिर से संबंधित सभी धार्मिक नियमों एवं परंपराओं का सम्मान करें।
Kullu, Kullu | Aug 31, 2026
जय देवता गुग्गा जाहर वीर 🙏.....
Kullu, Kullu | Aug 31, 2026
कुल्लू जिला के निरमंड उपमंडल में निरमंड से जाओं सड़क भारी भूस्खलन से... - Kullu News