मढ़ौरा: धेनुकी सरकारी गाछी से खनन निरीक्षक ने अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया
Marhaura, Saran | Aug 16, 2026 धेनुकी सरकारी गाछी से जिला खनन निरीक्षक ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर स्थानीय थाना को सुपुर्द कर दिया । इस संबंध में पुलिस ने रविवार की दोपहर बारह बजे बताया कि अवैध व ओवर लोडिंग बालू लदे ट्रैक्टर खनन निरीक्षक के निर्देश पर जब्त किया गयाहै। इस मामले में खनन निरीक्षक के आवेदन पर चालक व मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।