सिमडेगा: उड़ीसा के वेदव्यास से पैदल चलकर हजारों कांवरिया सिमडेगा सीमा पहुंचे, कल होगा जलाभिषेक
उड़ीसा के त्रिवेणी संगम वेदव्यास से शनिवार को निकले हजारों की संख्या में कांवरिया की टोली सिमडेगा सीमा रविवार की शाम 6:00 बजे पहुंच गई ।जहां पर टुकुपानी में सिमडेगा कांवरिया सेवा संघ द्वारा उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है ।बताया गया कि हजारों की संख्या में कांवरिया सोमवार की सुबह भगवान सरना वाले भोलेनाथ पर जलाभिषेक करेंगे।