Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

**भुंतर सब्जी मंडी में मीडिया से अभद्रता का मामला: न्यू किसान फ्रूट कंपनी के संचालक डागु राम ने की निंदा** **भुंतर।** भुंतर सब्जी मंडी में बोली प्रक्रिया की लाइव कवरेज के दौरान मीडिया कर्मी को रोके जाने की घटना की विभिन्न स्तरों पर आलोचना जारी है। इसी कड़ी में न्यू किसान फ्रूट कंपनी के संचालक एवं समाजसेवी **डागु राम** ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पत्रकार किसानों और बागवानों की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया निष्पक्ष रूप से मंडियों में होने वाली गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाता है और किसानों-बागवानों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाता है। ऐसे में पत्रकारों के कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा डालना उचित नहीं है। डागु राम ने कहा कि **भुंतर सब्जी मंडी में मीडिया का हमेशा सम्मान किया जाता है** और भविष्य में इस तरह की कोई स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी आढ़ती और संबंधित पक्ष मिलकर सकारात्मक वातावरण बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि मंडी में पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों-बागवानों का विश्वास कायम रखने में मीडिया की अहम भूमिका है। इसलिए सभी को पत्रकारों के कार्य का सम्मान करना चाहिए और उन्हें स्वतंत्र रूप से अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलना चाहिए। गौरतलब है कि भुंतर सब्जी मंडी में बोली प्रक्रिया की लाइव कवरेज के दौरान एक मीडिया कर्मी को रोकने का मामला सामने आने के बाद एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति ने भी संबंधित आढ़ती से स्पष्टीकरण तलब किया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, किसान संगठनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना पर नाराजगी जताते हुए मीडिया की स्वतंत्र कार्यप्रणाली का समर्थन किया है।

Bhuntar, Kullu | Jul 30, 2026